प्रश्न का उत्तर

भक्तका प्रश्न:-"जीव भगवान से उत्पन्न होता है"यह कहने का अर्थ क्या है? क्या भगवान परिणाम के द्वारा जीव बनते हैं ?सिद्धांत तो यह है कि प्रकृति और पुरुष दोनों ही अजन्मा है अर्थात उनका वास्तविक स्वरूप जो भगवान है कभी वृतियों के अंदर उतरता नहीं, जन्म नहीं लेता।तब प्राणियों का जन्म कैसे होता है?           भागवतमहापुराण:-अज्ञान के कारण, पुरुष को प्रकृति समझ लेने से,एक का दूसरे के साथ संयोग हो जाने से।"जैसे बुलबुला नाम की कोई स्वतंत्र वस्तु नहीं है परंतु उपादान कारण जल और निमित्त कारण वायु के सहयोग से उसकी सृष्टि हो जाती है।"प्रकृति में पुरुष और पुरुष में प्रकृति का अध्यास (एक में दूसरे की कल्पना) हो जाने के कारण ही जीवो के विविध नाम और गुण रख लिए जाते हैं। अंतमें, जैसे समुद्रमें नदियां और मधुमें समस्त पुष्पोंके रस समा जाते हैं, वैसे ही वे सब-के- सब उपाधिरहित भगवानमें समा जाते हैं।"।                                  (इसलिए जीवो की भिन्नता और उनका पृथक अस्तित्व भगवान के द्वारा नियंत्रित है। उनकी पृथक स्वतंत्रता और सर्वव्यापकताआदि, वास्तविकसत्यको न जाननेके कारण ही मानी जाती है)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वेदस्तुति 18

पूतना उद्धार,6